BREAKING NEWS
REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 1, 2026, 5:20 pm
KHABAR : अशोकनगर के पिपरई मार्ग पर रेहटवास के पास बड़ा हादसा, 18 वर्षीय स्कूटी सवार लड़की को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल लड़की को ज्ञानालय परिवार परिवार के सदस्यों ने पहुंचाया जिला अस्पताल, पढे़ खबर

Share On:-

अशोकनगर। रेहटवास के पास पिपरई अशोक नगर रोड पर आज एक बड़ा हादसा हो गया एक स्कूटी सवार 18 वर्षीय लड़की रानी ओझा निवासी पिपरई को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर के बाद लड़की की स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई और लड़की के सर में भी गंभीर चोटें आई।


इसी दौरान वहां से निकल रहे ज्ञानालय परिवार के सदस्यों ने लड़की को गंभीर रूप से घायल देखा और उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल अशोकनगर पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। तो वही घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई।


अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक कार्य!
मुंगावली से अशोकनगर की ओर जाते समय ज्ञानालय परिवार के सदस्यों ने मानवता का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। रास्ते में गंभीर रूप से घायल एक लड़की का एक्सीडेंट देखकर सभी सदस्यों ने बिना देर किए तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत सिविल अस्पताल, अशोकनगर पहुँचाया और भर्ती करवाया।


इंद्रजीत यादव, सौरव सक्सेना, ऋषि तिवारी एवं अनिकेत भार्गव सभी का यह कार्य निस्संदेह सराहनीय और अत्यंत प्रेरणादायक है। आज के समय में, जब अक्सर लोग ऐसी परिस्थितियों में नजरअंदाज कर देते हैं, इन लोगों ने संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और सच्ची मानवता का परिचय दिया है।


ऐसे कार्य समाज के लिए एक मिसाल हैं। सभी को इनसे प्रेरणा लेकर जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE