BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का.. <<     KHABAR : सड़क निर्माण से प्रभावित 65 परिवारों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्रकाश नागदा और पटेल बाबूलाल नागदा की पहल.. <<     KHABAR : राज्यपाल के आदेश की अनदेखी, आदिवासी.. <<     BIG NEWS : 17 साल के पंचायत रिकॉर्ड गायब! जनसुनवाई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की जनसुनवाई.. <<     BIG NEWS : नीमच में बलराम योजना पर बड़ा बवाल, हाथ में.. <<     KHABAR : ग्राम कोटड़ाबुजुर्ग में बारिश की आस में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज की भव्य वाहन.. <<     देवास में श्रद्धा के साथ मनाया गया डॉ. श्यामा.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस,.. <<     KHABAR : सांदीपनि स्कूलों में अब इलेक्ट्रिक किचन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मासूम अली असग़र (अ.स.) की शहादत का दर्द सुन.. <<     KHABAR : बामनिया में मिर्च पिसाई केंद्रों पर.. <<     माउंट आबू में थमा नहीं योग का.. <<     खरगोन जिले के कसरावद का दिल दहला देने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2026, 1:45 pm
BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की जनसुनवाई में गूंजा दूषित पानी का मुद्दा, सबूत के तौर पर बोतल में गंदा जल लेकर पहुंचा इस गांव का किसान, निजी फैक्ट्री पर लगाए नदी में केमिकल छोड़ने के आरोप, बोला- प्रदूषण से बर्बाद हो रही फसलें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में ग्राम चल्दू, तहसील जीरन निवासी किसान प्रहलाद सिंह चौहान दूषित पानी से भरी बोतल लेकर पहुंचे और एक निजी फैक्ट्री पर प्रदूषण फैलाने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।

किसान ने बताया कि फैक्ट्री से निकलने वाला रासायनिक अपशिष्ट खुले मार्ग से बहकर सार्वजनिक नदी में मिल रहा है, जिससे नदी का पानी प्रदूषित हो रहा है। इसके साथ ही उनके खेतों तक भी दूषित पानी पहुंच रहा है, जिसके कारण फसलों को नुकसान हो रहा है और आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदूषित पानी से पशुओं के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

प्रहलाद सिंह चौहान ने कहा कि इस संबंध में पूर्व में भी कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं तथा फैक्ट्री प्रबंधन को भी अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

जनसुनवाई के दौरान किसान ने दूषित पानी की बोतल अधिकारियों और मीडिया को दिखाकर समस्या की गंभीरता से अवगत कराया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की प्रशासनिक पुष्टि एवं जांच अभी शेष है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE