BREAKING NEWS
KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2026, 2:33 pm
BIG NEWS : एमपी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान, 106 सदस्य घोषित, सीएम मोहन यादव, शिवराज-सिंधिया से लेकर सभी बड़े नेता शामिल, नई सूची जारी, विशेष आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति नहीं, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी Bharatiya Janata Party की प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नई कार्यसमिति का ऐलान करते हुए कुल 106 सदस्यों को शामिल किया है। इस बार विशेष आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति नहीं की गई है, जबकि 41 नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

घोषित कार्यसमिति में प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व को प्रमुख स्थान दिया गया है। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव Dr. Mohan Yadav, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान Shivraj Singh Chouhan, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया Jyotiraditya Scindia, और केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार सहित कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।

इसके अलावा राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा को भी कार्यसमिति में स्थान मिला है। केंद्रीय राज्य मंत्रियों में दुर्गादास उइके और सावित्री ठाकुर को भी शामिल किया गया है।

प्रदेश सरकार के मंत्रियों में कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल, राकेश सिंह, संपतिया उइके, विजय शाह, इंदर सिंह परमार, उदय प्रताप सिंह, तुलसीराम सिलावट, एदल सिंह कंसाना, निर्मला भूरिया, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, नारायण सिंह कुशवाह, चेतन कश्यप और कृष्णा गौर को भी कार्यसमिति में जगह दी गई है।

नई कार्यसमिति के गठन को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे पार्टी के आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और रणनीतियों को और मजबूती मिलने की संभावना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE