गरोठ। जन्मदिन को मनाने के लिए बच्चे काफी उत्साहित होते है, ये आपने देखा होगा। जन्मदिन मनाने के लिए बडे बडे होटलों मे जाते है। लेकिन तहसील के गांव कोटडाबुजुर्ग में एक बेटी ने अनोखी पहल की हैं। शासकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्यनरत कक्षा 9 की छात्रा नेहा मेघवाल ने अपने जन्मदिन पर विद्यालय में पौधा लगाकर मनाया। इस अनुठी पहल से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिली।
कोटडाबुजुर्ग सरपंच प्रतिनिधि कमलेश खैर ने बताया कि कक्षा 9 की छात्रा नेहा ने एक अच्छी पहल की शुरुआत की है। अपने जन्मदिन पर फालतु खर्च बंद करे व अपने जन्मदिन पर सार्वजनिक स्थल हो या अन्य जगह पर एक पौधा जरुर लगाये। सभी विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने को कहा, जिससे हम पर्यावरण से संबंधित समस्याओं से निजात पा सकते है। पौधा लगाने से लेकर छात्रा ने पौधे की बड़े होने तक संभालने तक का जिम्मा लिया।
छात्रा ने कहा कि वह आगे भी इस तरह सादगी पुर्ण जन्मदिन मनाएगी। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ छात्र छात्राऐ उपस्थित रहे। स्कुली बच्चो को फल वितरित किये गये।