मंदसौर। डिप्टी कलेक्टर मंदसौर द्वारा बताया गया कि आयुक्त निःशक्तजन मध्यप्रदेश संदीप रजक 24 अगस्त 2023 को भोपाल से प्रस्थान कर मंदसौर आएंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे। 25 अगस्त 2023 को एडव्होकेसी की बैठक एवं अन्य कार्यक्रम के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे। 26 अगस्त को प्रातः 9 बजे नीमच के लिये प्रस्थान करेंगे।