विदिशा। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) द्वारा बाल अधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ शिकायतों के निवारण एवं बच्चों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देश्य से एक दिवसीय बैंच 11 सितम्बर 2023 को विकासखण्ड गंजबासौदा में आयोजित की गई है।
उक्त बैंच में 0 से 18 वर्ष आयु तक के बच्चों से संबंधित समस्त समस्याओं का निराकरण कर शासकीय योजनाओं से जोडा जायेगा। बैंच स्थल पर निम्नानुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु कैंप आयोजित किया जाएगा उनमें आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बैंक खाता, जन्म प्रमाण पत्र, दिव्यांग पेंशन एवं अन्य शासकीय योजनाओं के लाभ के अलावा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य शिविर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निवारण मेडिकल बोर्ड इत्यादि शामिल हैं। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित बैंच में बच्चों की अन्य जो भी समस्यायें होंगी उनका भी निराकरण किया जाएगा।