BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2023, 12:45 pm
NEWS : कल्लाजी राठौड़ के 480 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हुआ धार्मिक कार्यक्रमों का आगाज, शोभायात्रा व भजन संध्या में उमड़ी भक्तों की भीड़, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कल्लाजी राठौड़ के 480 वें जन्मोत्सव पर बुधवार से धार्मिक कार्यक्रमोें का आगाज हुआ। शोभायात्रा एवं भजन संध्या सहित कई कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। गुरुवार को भी कई आयोजन होंगे।
पुजारी सत्यनारायण बैरागी ने बताया कि कल्लाजी के जन्मोत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन बुधवार सुबह सवा 10 बजे श्री हजारेश्वर मंदिर से शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई। इसमें महिलाएं 108 मंगलकलश लेकर शामिल हुई। साथ में शेषावतार कमधज कल्लाजी राठौड़ की झांकी, घोड़ा-उंट, बग्गी एवं रथ विशेष आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा के पीठाधीश्वर महंत चंद्रभारती, राठौड़ कुलदेवी मां नागणेचा के अर्चक आचार्य डा. वीरेंद्र कृष्ण दौर्गादत्ती सहित शामिल हुए। शोभायात्रा विविध मार्गों से दोपहर में बजे कल्लाजी बावजी छत्तरी दुर्ग पहुंची। यहां पर कल्लाजी की विशेष पूजा के बाद महाआरती एवं महाप्रसाद वितरण हुआ। यहां पर शाम को एक शाम वीरवर श्री कल्लाजी राठौड़ के नाम भजन संध्या शुरू हुई। इसमें शंकरलाल जाट एंड पार्टी सहनवा के कलाकार भजनों की प्रस्तुतियां दी। वागड क्षेत्र से भारत सिंह चौहान, जिग्नेश व्यास, शशि रंजन तिवारी, नारायण शर्मा, अनुराग चास्टा, केजी सोनी, श्यामसुंदर वैष्णव, संजय शर्मा, शंकरलाल जाट, कल्याण चौधरी, अक्षत वाघेला शहर सहित कई जिलों से भी श्रद्धालु उमडे़।
गुरुवार सुबह सवा सात बजे कल्लाजी का रुद्राभिषेक कर सुबह सवा दस बजे हवन-यज्ञ किया, दोपहर एक बजे कल्लाजी की विशेष आंगी कर शृंगार धराया जाएगा। शाम 7.30 बजे महाआरती के बाद 56 भोग धराया जाएगा एवं महाप्रसाद वितरण होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE