BREAKING NEWS
KHABAR : रतनगढ़ में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद.. <<     KHABAR : देवास में मोहर्रम पर दिखा उत्साह, इटावा.. <<     देवास कलेक्ट्रेट में रो पड़ी बेबस माँ,खाटू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से विकास की राह देख रहा हाईवे के.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में पहुंची महिला ने लगाई गुहार,.. <<     देवास: सर्वोदय नगर के 65 परिवारों ने सड़क.. <<     BIG REPORT : प्यासा शहर, मौन नपा, जल संकट पर कांग्रेस.. <<     मंदसौर नगर पालिका में मटका फोड़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सामलती कुएं की भूमि पर कब्जे का आरोप,.. <<     BIG NEWS : एमपी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का.. <<     KHABAR : सड़क निर्माण से प्रभावित 65 परिवारों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्रकाश नागदा और पटेल बाबूलाल नागदा की पहल.. <<     KHABAR : राज्यपाल के आदेश की अनदेखी, आदिवासी.. <<     BIG NEWS : 17 साल के पंचायत रिकॉर्ड गायब! जनसुनवाई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की जनसुनवाई.. <<     BIG NEWS : नीमच में बलराम योजना पर बड़ा बवाल, हाथ में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2023, 1:26 pm
BIG NEWS : एमपी के उत्तरी हिस्से में एक्टिव सिस्टम पड़ा कमजोर, एक बार फिर बारिश की खेंच बढ़ाएगी अन्नदाताओं की चिंता, जानिये अब मालवा के नीमच व मंदसौर जिले में कब होगी झमाझम, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर

Share On:-

नीमच। जिले में मानसून की बारिश पर एक बार फिर ब्रेक लग गया है। तीन दिन पहले मानसून एक्टिव हुआ था और जिलेभर में बरसात हुई थी। बारिश होने से खेतों में खड़ी फसलों को जीवनदान मिला था। लेकिन फिर से बारिश का दौर थम गया है। यह स्थिति एमपी के उत्तरी हिस्से में एक्टिव सिस्टम के कमजोर पड़ने से बनी है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। नीमच जिले में चालू वर्षा काल में अब तक 20.8 इंच से अधिक बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। 

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटे में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्से में एक्टिव था। यही सिस्टम कमजोर होकर आगे दक्षिण उत्तरप्रदेश की ओर बढ़ गया है। इसका असर ग्वालियर-चंबल में रहा। अब यह सिस्टम और कमजोर पड़ जाएगा। इससे मौसम शुष्क पड़ जाएगा। मध्यप्रदेश में आज गुरुवार को रीवा, सागर और शहडोल संभाग व इनसे लगे जिलों में तेज बारिश हो सकती है। भोपाल में सुबह फुहार पड़ी। नर्मदापुरम में भी बारिश हुई। इंदौर, जबलपुर और उज्जैन में भी बूंदाबांदी का दौर जारी रहने की संभावना है।

आगामी 24 घंटे में यहां होगी बारिश-
एमपी के रीवा, सागर और शहडोल संभाग में आगामी 24 घंटे में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, दमोह और छतरपुर में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा मालवा के रतलाम, मंदसौर व नीमच सहित अन्य क्षेत्रों में दिनभर धूप-छांव का मौसम रहेगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE