BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2023, 1:51 pm
NEWS : कांकरोली में दिन-दहाड़े ज्वैलर्स लूट को लेकर सर्राफा संघ ने जताया आक्रोश, मुख्यमंत्री से की शीघ्र कार्यवाही की मांग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । राजसमंद जिले की कांकरोली में स्थित रूपम ज्वैलर्स पर  व्यापारी व कर्मचारियों को बंधक बना कर एक करोड़ से ऊपर की लूट किये जाने की घटना पर श्री राजस्थान सर्राफा संघ ने रोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री से घटना का शीघ्र पर्दाफाश कर व्यापारी का माल बरामद कराने की मांग की।
महामंत्री किशन पिछोलिया ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बताया कि दिन-दहाड़े हुए इस घटना से व्यापारी उद्वेलित है, आमजन मानस पर गहरा प्रभाव पड़ा है। यह घटना प्रशासन व सरकार के लिए चुनौति है। व्यापारी को न्याय दिलाने के लिए इस घटना का शीघ्र खुलासा होना आवश्यक है ताकि आमजन में विश्वास और लूटेरों में प्रशासन का खौफ बना रहे। साथ ही बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने व भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति पर रोक की मांग की गई। संगठन ने घटना का भारी विरोध किया तथा कार्यवाही नहीं होने पर सम्पूर्ण प्रदेश में धरना प्रदर्शन के कर आन्दोलन की चेतावनी दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE