BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2023, 2:34 pm
KHABAR : धूमधाम से निकली भगवान श्री चंद्रेश्वर महादेव की शोभायात्रा, लोगों ने सड़कों पर सजाई रंगोली, छत छज्जे और ओटलों से की पुष्पवर्षा, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। चाणक्यपुरी एक्सटेंशन स्थित मंदिर में भगवान श्री चंदेश्वर महादेव सहित शिव परिवार का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पिछले चार दिनों से चल रहा है। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के चौथे दिन सुबह आचार्य पंडित मुकेश पाठक के पूजन अर्चन के बाद मंदिर की यज्ञशाला में यज्ञ हुआ। पुष्प और फलों में सजाए गए शिव परिवार का चौथे दिन दूध, दही, शहद, शक्कर और पवित्र नदियों के जल से अभिषेक किया गया। भगवान श्री चंद्रेश्वर महादेव सहित शिव परिवार की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान श्री चंद्रेश्वर महादेव की शोभायात्रा को लेकर समूची चाणक्यपुरी में उत्साह का माहौल था। लोगों ने घरों के सामने रंगोली बनाकर सड़कों को सजा दिया था। बड़ी संख्या में महिला पुरुष और बच्चे शिव परिवार की शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभा यात्रा में महिलाएं और पुरुष नाच गाना करते हुए चल रहे थे। भगवा भगवान श्री चंदेश्वर महादेव की शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। श्रद्धालु भक्त जनों ने शोभायात्रा मार्ग पर कहीं केले तो कहीं पानी के स्टाल लगाकर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत भी किया।शोभायात्रा चाणक्यपुरी एक्सटेंशन के विभिन्न मार्गाे से होते हुए राधा कृष्ण मंदिर, कर्मदीप चौराहा मेंड़की रोड अयोध्या धाम सहित क्षेत्रों से होते हुए श्री चंद्रेश्वर महादेव मंदिर पहुंची।जहां महाआरती और प्रसाद वितरण हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE