BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2023, 3:32 pm
BIG NEWS : मेनार में अब नहीं बजेगा डीजे साउंड, सर्वसम्मति से ग्रामीणों ने लिया निर्णय, क्या नीमच क्षेत्र में भी मेनारिया समाज जन लागू करेंगे निर्णय, हो चुके हैं कई हादसे, पढ़े मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

नीमच। महगांई के इस दौर में समाज में व्याप्त कुरीतियों को एवं लोगो पर रस्मों को लेकर अतिरिक्त भार बढ़ने पर समय-समय पर समाजजनों द्वारा उन प्रतिबंध लगाया जाता रहा है। इसी को लेकर उपखंड क्षेत्र वल्लभनगर के मेहतागढ़ मेनार में ग्रामीणों ने अब डीजे बजने पर रोक लगा दी है। बुधवार को चारभुजानाथ जी मंदिर प्रांगण, ओंकारेश्वर चौक में गांव के ग्रामीण एकत्र होकर बैठक का आयोजन हुआ। जहाँ ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से गांव के हित में कई प्रकार के निर्णय लिए गए। जिसमें मुख्य रूप से धार्मिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया है, केवल बैंड बजा सकेंगे। साथ ही गांव में या गांव से बाहर किसी भी सामाजिक आयोजन में मेनार ग्रामवासी के जाने पर सामने वाले द्वारा परिवारजन एवं निकटतम रिश्तेदारों को ही आयोजन कर्ता द्वारा पाग दी जावेगी। दूसरे अतिथियों को पाग नहीं दी जाएगी।

वरिष्ठ अधिवक्ता हुक्मीचंद सांगावत, पूर्व सरपंच औंकारलाल भलावत, विजयलाल एकलिंगदासोत ने बताया कि गांव में भी डीजे के कारण कुछ ग्रामीणों की मौते भी हो चुकी है तथा कुछ ग्रामीणों पर इसका बुरा असर पड़ा है, साथ ही डीजे की तेज आवाज बच्चों को बहरा, गूंगा बनाने के साथ ही मस्तिष्क पर भी इसका खतरनाक असर पड़ता है, गर्भ में पल रहे बच्चों में यह विभिन्न विकृति का कारण बन जाता है। शारीरिक व मानसिक विकास पर इसका गंभीर असर होता है। डीजे की तेज आवाज हृदय की समस्या के इजाफा का मुख्य कारण माना जाता रहा है। जिससे समस्त ग्रामवासियों की सर्वसम्मति से गांव में धार्मिक आयोजन, नवरात्रि, मुंडन संस्कार, शादी, विवाह से लेकर जन्मदिन एवं सामाजिक कार्यों सहित सारे मांगलिक कार्यों में डीजे साउंड पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है, तथा गांव के अलावा अन्य गांव से भी कोई भी व्यक्ति बारात लाने के दौरान, या अन्य धार्मिक आयोजन को लेकर मेनार में डीजे साउंड नहीं बजा सकेंगे। डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।

ग्रामीणों का मानना है कि डीजे साउंड के कारण व्यक्तियो में गंभीर बीमारियों के साथ कई बार लोगो की मृत्यु हो जाती है, तथा इन सभी का आने वाली पीढ़ियों पर बुरा असर पड़ेगा। बता दें कि पूर्व में भी ग्रामवासियों ने सर्वसम्मति से गांव में मृत्युभोज करने पर प्रतिबंध लगा रखा है, केवल परिवार जन एवं निकटतम रिश्तेदार द्वारा धूप लगाने के लिए मृत्युभोज किया जा रहा है। बैठक में कई ग्रामीण मौजूद रहे।
मेनार के मेनारिया समाज के बाद नीमच जिला मे भी कई गांव मेनारिया समाज से हैं तथा यहां भी कई डीजे के कारण अपनी जान गवा बैठे हैं क्या अब यहां के समाज जान भी इस तरह का कोई निर्णय लेंगे इसको लेकर भी मंथन करने की जरूरत है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE