नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच और बिश्नोई डेंटल केयर निंबाहेड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आज निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। नगरपालिका नीमच के कार्यालय में आयोजित इस चिकित्सा शिविर में डॉक्टर आर आर बिश्नोई, डॉक्टर शारदा बिश्नोई ने अपनी टीम के साथ दंत रोगियों का परीक्षण किया। इस दौरान करीब 200 से अधिक व्यक्तियों ने दांत संबंधित बीमारियों का निशुल्क परामर्श लिया। शिविर में उपचार हेतु अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित मोबाइल डेंटल यूनिट भी उपलब्ध रही। दंत चिकित्सा शरीर में निशुल्क दवाइयां वितरित की गई।