बागली। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में स्नेह यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, इस दौरान यात्रा गुरुवार को बागली विधानसभा में पहुंची जहां पर यात्रा का अलग-अलग स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के साथ संत माधवानंद चल रहे हैं जिनके द्वारा गांव में चौपाल आयोजित कर आम जनता से संवाद किया जा रहा है संत माधवानंद ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य यह है कि स्नेह, एकता प्रेम की भावना के साथ हिंदू समाज एकजुट होकर भेदभाव भूलाकर हिंदू समाज अपने धर्म के प्रति जागरूक हो साथी हिंदू धर्म से जुड़े अनेकों संदेश यहां पर दिए गए। इस स्नेह यात्रा का जन अभियान परिषद, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, गायत्री परिवार एवं रामचंद्र मिशन के सहयोग से आयोजित की जा रही है।