BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2023, 6:39 pm
KHABAR : शासकीय आर.वी.कॉलेज मानसा में एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार संपन्न, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर

Share On:-

मनासा। मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार, दिनांक 23/8/2023 को शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय मनासा में एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया आयोजन के मुख्य वक्ता डॉक्टर करुणेश सक्सेना, कुलपति, संगम विश्वविद्यालय, भीलवाड़ा (राजस्थान) एवं डॉ.भूपेंद्र पटेल, सहायक प्राध्यापक (फिजियोलॉजी) AIIMS, बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) और महाविद्यालय के जन भागीदारी अध्यक्ष अश्विन जी सोनी महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर एम. एल. धाकड़, वाणिज्य संकाय के अध्यक्ष डॉ. अनिल जैन उपस्थित थे। मुख्य वक्ताओं का परिचय वेबिनार की सह संयोजक आशा पटेल द्वारा दिया गया। आज के मुख्य विषय से संबंधित विस्तृत जानकारी डॉक्टर करुणेश सक्सेना द्वारा सरल ,सहज शब्दों में प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि -" शिक्षा अधिगम एक सतत प्रक्रिया है जिसमें तकनीकी का प्रयोग अत्यंत प्रभावशाली एवं लाभदायक है।" डॉ. भूपेंद्र पटेल के द्वारा मिश्रित शिक्षा अधिगम प्रणाली में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की भूमिका,क्रियान्वयन, मूल्यांकन एवं निर्धारण विधियों एवम विभिन्न उपयोगी साधनों के बारे में महत्वपूर्ण की जानकारी दी गई महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एम.एल. धाकड़ ने विषय की उपयोगिता के लाभ, चुनौतियां एवं दोष के संबंध में जानकारी दी।


आज के वेबिनार का संचालन प्रोफेसर मुकेश मालवीय (संयोजक) द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन डॉ.जी. के. कुमावत द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक स्टाफ एवं अन्य महाविद्यालय के प्रोफेसर एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE