मल्हारगढ़। तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत नेनोरा गांव मे इन दिनों सीसी सडक का निर्माण कार्य चल रहा हैं इस दौरान ठेकेदार द्वारा गांव मे ही बनाए गया परिवर्तित मार्ग पर एक अंधे मोड़ हैं और मोड़ पर ही एक गहरा गड्डा हैं जो कई दिनों से स्थानीय रहवासियों सहित राहगीरों के लिए मुसीबत साबित हो रह हैं आपको बता दे की पिपलियामंडी नगर से राजस्थान जाने के मुख्य मार्गो. मे एक यह मार्ग भी सामिल हैं साथ ही पिपलियामंडी नगर मे प्रतिदिन दर्जन भर से अधिक गांव के लोग खरीदारी करने पिपलियामंडी नगर आते हैं वही यात्री बसें विद्यालय की बसें भी इसी मार्ग से गुजरती हैं।
सडक ठेकेदार द्वारा बनाए गए परिवर्तत मार्ग पर बने अंधे मोड़ पर गहरा गड्डा होने के चलते आने जाने वाली यात्री बसें, स्कूल की बसें गैस वितरण करने वाली गाड़ियों, सहित फोरवीलर एवं टू विलर वाहन चलको को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं जिसको लेकर स्थानीय रहवासि ने मुख्यमंत्री सीएम हेल्पलाइन पर भी अपनी शिकायत दर्ज करवाई। राहगीरों सहित स्थानीय लोगो ने मिडिया को जानकारी देते हुए बताया की यदि परिवर्तित मार्ग के अंधे मोड़ बने खड्डे से यदि कोई हादसा होता हैं तो समस्त जवाबदारी ठेकेदार की होंगी।