चित्तौड़गढ़। श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति राजस्थान अंचल द्वारा ऑनलाइन कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।महिला महासमिति चित्तौड़गढ़ इकाई की अध्यक्ष मंजु सेठी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर एक मिठाई व नमकीन रेसिपीज का वीडियो बनाकर राजस्थान अंचल को भेजा गया जिसमें सभी संभाग की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने शुद्ध मर्यादित चीजों से अनेक व्यंजन बनाए। निर्णायक मंडलनीता जैन जयपुर व प्रीति जैन अहमदाबाद ने रूपाली अजमेरा चित्तौड़गढ़ को प्रथम,रचना जैन त्रिशला संभाग जयपुर को द्वितीय,आयुषी सिंघल केकड़ी संभाग,अनिता बूंदी संभाग व सांत्वना पुरस्कार रीना जैन कुचामन सिटी और शिवाली जैन उदयपुर को मिला। संरक्षिका मनोरमा अजमेरा,नम्रता गदिया ने बताया कि पूर्व में अंचल द्वारा कई प्रतियोगिताएं हुई जिसमें चित्तौड़गढ़ महिला महासमिति को पुरस्कृत किया गया । प्रतियोगिता को सफल बनाने में अंचल के पदाधिकारियों का ओर प्रायोजक बारां संभाग का विशेष सहयोग रहा। महामंत्री नीलम चौधरी ने आभार व्यक्त किया।