मनासा। मनासा-कंजार्डा रोड़ पर मातारुंडी के समीप गुरूवार को एक बाइक भैंस से टकरा गई। इससे बाइक सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम 6 बजे करीब मनासा-कंजार्डा रोड पर मातारुंडी के समीप बाइक सवार चालक अमरदान पिता माला चारण उम्र 35 वर्ष निवासी गरवाडा अचानक भैंस के सामने आने से दुर्घटनाग्रस्त हो गए। उनकी बाइक भैंस से टकरा गई। दुर्घटना के बाद सड़क पर नीचे गिरने से उनकी मुंह की हड्डियां टूट गई। सूचना पर मनासा थाना 108 पायलेट अनिल बारियॉ व ईएमटी लोकेश शर्मा मौके पर पहुंचे व ग़म्भीर घायल व्यक्ति को बेहोशी की हालत में मनासा के शासकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उपचार के लिए भर्ती किया। डॉक्टरो ने उपचार के बाद घायल व्यक्ति की हालत को देखते हुए जिला अस्पताल नीमच रेफर कर दिया गया।