कुकड़ेश्वर। नगर के बस स्टैंड वन विभाग चौकी प्रांगण पर 25 अगस्त 23 शुक्रवार को प्रातः 9बजे से आयोजित किया जा रहा है। जिसमें घुटना दर्द व आयुर्वेदिक उपचार के साथ परामर्श दिया जायेगा नगर में शिविर का विशाल आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी राजु पटेल ने देते हुए बताया कि जिस किसी भाई बहनों को घुटना दर्द, कमर दर्द,साइटिका,पेट संबंधी,नस व कैंसर या कोई भी शरीर में गंभीर बीमारी हो तो शिविर का अवश्य लाभ ले शिविर में मशीन के द्वारा जांच कर (बॉडी एनालाइजर से)उपचार किया जाएगा इस जांच का शुल्क ₹ 2100 हैं लेकिन शिविर में मात्र 100 रुपए सहयोग शुल्क लेकर जांच की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए नजदीक आकर पर्चा प्राप्त करें। उक्त शिविर का आयोजन मध्य प्रदेश आदर्श ग्रामीण राजस्व वसूली पटेल संघ कुकड़ेश्वर के द्वारा किया जा रहा है।