BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2023, 10:41 am
KHABAR : नीमच के 5 साहसियों ने 33 वर्षों में पूरी की चारधाम की 900 किमी की पैदल यात्रा, शहर में लौटने पर हुआ भव्य स्वागत, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। बीते 33 वर्षों से नीमच से चारभुजा गढबोर, जिला राजसमंद तक पैदल यात्रा संचालित करने वाले समाजसेवी एवं पदयात्री राजेन्द्र मण्डोवरा व उनके साथियों शान्तिलाल मण्डोवरा, ओमप्रकाश राठी, बहादुर आंजना, अशोक पाटीदार लगभग 900 किलोमीटर की उत्तराखण्ड की चारधाम पैदल यात्रा पूर्ण कर 24 अगस्त को नीमच पहुंचे। जहां नगर वासियों समाज एवं परिवार के वरिष्ठजनों ने उनका स्वागत कर सम्मानित किया।विगत 10 जुलाई को कोटा स्थित श्रीराम मंदिर में चातुर्मास कर रहे ज्योतिर्मठ अवान्तर भानपुरा पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्री ज्ञानानंदजी तीर्थ से आशीर्वाद लेकर ट्रेन द्वारा 5 सदस्यी पैदल यात्रा दल देहरादून पहुंचा। जहां 11 जुलाई को देहरादून से पैदल यात्रा प्रारंभ की जो उत्तराखण्ड के पौराणिक पैदल रास्तों से होती हुई यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ में पूर्ण हुई। पैदल यात्री उक्त सभी तीर्थों का जल लेकर आए हैं, जिसे आगामी चारभुजा पैदल यात्रा में ले जाकर भगवान सांवरिया सेठ, चारभुजानाथ, रूपनारायणजी, रोकडिया हनुमानजी का जलाभिषेक किया जाएगा।
नीमच आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, कार्यवाहक कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार अहीर, माहेशश्वरी समाज जिलाध्यक्ष सुनील गगरानी, माहेश्वरी समाज नीमच अध्यक्ष सुरेश अजमेरा, रामस्वरूप काबरा, भरत जाजू, रमेश बाहेती, देवमुरार शर्मा, जगदीष धनोतिया, रविन्द्र कांठेड, रमेश अग्रवाल, मुरली मण्डोवरा, त्रिलोकचन्द्र शर्मा, भाजपा नेत्री हेमलता धाकड, जगदीश नरेडी, हेमन्त अजमेरा, सुनील काबरा, सुनील धनोतिया, कमल आंजना, लक्की पाराशर सहित परिजनों ने स्वागत कर सम्मानित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE