मनासा। तहसील के गांव देवरी खवासा में 25 अगस्त शुक्रवार को अंबिकापुरी धर्मशाला में समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से आज सभी स्कूलों के बच्चे जिसमें शासकीय हाई स्कूल, शासकीय माध्यमिक विद्यालय, गैलेक्सी लिटिल स्टार, सनातन पब्लिक स्कूल, ज्ञानोदय विद्या मंदिर, रानी लक्ष्मी बाई शासकीय बालक प्राथमिक आदि स्कूलों के बच्चों को अंबिकापुरी पाटीदार धर्मशाला में भोजन करवाया गया भोजन का यह कार्य लगभग 8 से 10 सालों से सुचारू रूप से युवा मित्र मंडल के द्वारा कराया जा रहा है। जो की अभी तक सुचारू रूप से चल रहा है। इस कार्य में युवा वर्ग का विशेष सहयोग रहता है।