BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2023, 10:49 am
BIG NEWS : परिजनों के साथ खेत पर गई थी 19 साल की किरण, तभी हुआ कुछ ऐसा की मच गई चीख-पुकार, ग्रामीणों की सूचना मिलते ही मौके के लिए दौड़ी थाना पुलिस, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बेगूं क्षेत्र के गांव हमेरगंज की रहने वाली युवती शुक्रवार को परिजनों के साथ खेत में कार्य कर रही थी। उस वक्त सांप ने काटा। सांप के जहर से अचेत युवती को जावदा पीएचसी से बेगूं उप जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने शुक्रवार शाम शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जावदा-नीमड़ी क्षेत्र के गांव हमेरगंज की रहने वाली किरण (19) पुत्री रतनलाल धाकड़ की सर्प दंश से मौत हो गई। सूचना पर बेगूं थानाधिकारी अनुपम मिश्रा मय जाप्ते अस्पताल पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी के निजी सहायक राजू रेबारी, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि नारायण लाड़,टोलों का लुहारिया पंचायत के सरपंच भागचंद धाकड़ और अन्य लोग अस्पताल पहुंचे।

खेत पर काम कर रही युवती को सांप काटते ही जावदा अस्पताल ले जाया गया। वहां से अचेत हालत में युवती को एंबुलेंस से बेगूं अस्पताल लाया गया। रास्ते में ही युवती ने दम तोड़ दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ बी आर बराला के अनुसार सांप ज्यादा जहरीला था। सांप का जहर पूरे शरीर में फैल गया था। सरपंच भागचंद धाकड़ ने बताया किरण 5 भाई-बहनों में सबसे छोटी थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE