कंजार्डा। ग्राम भारती मनासा द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर कंजार्डा में भाटखेड़ी संकुल स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें उद्घाटन सत्र में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती, ओम और मां भारती का पूजा अर्चन कर क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि बादशाह धाकड़ का पाथेय प्राप्त हुआ। अतिथि स्वागत चौकड़ी विद्यालय के प्रधानाचार्य लालूराम सालवी और बरडिया विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील पाईवाल द्वारा किया गया। इसके पश्चात अलग-अलग प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। समापन सत्र में अतिथि बादशाह, मनीष, द्वारका प्रसाद का पाथेय प्राप्त हुआ। अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त भैया बहनों को पुरस्कार दिया गया। अंत में सभी भैया बहनों आचार्य परिवार और अतिथियों का सहभोज हुआ।
कार्यक्रम का सफल संचालन सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य राहुल उपाध्याय द्वारा किया गया और आभार विद्यालय के आचार्य महेंद्र भटनागर द्वारा व्यक्त किया गया।