नीमच। जिले में चार दिनों में गौ वंश तस्करी में जप्त तीन वाहनो को राज सात एवं वाहनों मालिक को रासुका के तहत कार्यवाई करने बाबत गौ सेवा दल टीम द्वारा अपर कलेक्टर नेहा मीना को गौ माता की तस्वीर भेंट कर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया है कि 19 अगस्त 23 को एक पिकअप वाहन को सिंगोली पुलिस प्रशासन ने पकड़ा। जिसमे ठूस-ठूस कर गौवंश को भर रखा था और 22 अगस्त 23 दो वाहन को जीरन पुलिस प्रशासन ने पकड़ा। जिसमे एक पिकअप व बड़े कंटेनर मे ठूस ठूस कर गौ वंश को कत्ल खाने ले जा रहे थे। इन सभी वाहनों को राजसात व वाहन मालिक पर रासुका के तहत कार्यवाई की जाए। जिससे जिले में हो गौ तस्करी पर रोक लग सके।
इस दौरान गौ सेवा दल टीम के मितेश अहीर, पार्थ जोशी, नितेश ग्वाला, गौरव अहीर, आशीष, कान्हा ग्वाला, सांवरा ग्वाला, मोनू ग्वाला, अमन ठाकुर, जोजो ठाकुर, कमलेश धनगर व अन्य सदस्य मौजूद रहे।