BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2023, 2:57 pm
BIG NEWS : एमटीएफई के मकड़जाल में खाकी की कार्यवाई सवालों के घेरों में, प्रीति बिड़ला ने लिखा प्रदेश के मुखिया को पत्र, जानिए क्या हैं मकड़जाल का राज, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। फर्जी कंपनी एमटीएफई को लेकर नित नए खुलासे हो रहे हैं। जहां कल रतलाम पुलिस ने हुजैफा जमाली सहित अन्य 5 लोगों पर प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया हैं। वहीं अब इस मामले को लेकर नीमच जिले में कंपनी द्वारा ठगे गए निवेशक भी अब सामने आ रहे हैं। नीमच केंट थाने पर एमटीएफई कंपनी के जूनियर सीईओ हुजैफा जमाली के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज हो चुकी हैं। लेकिन कुछ दिनों पूर्व नीमच पुलिस ने जमाली को थाने पर पूछताछ कर छोड़ दिया था। वहीं फर्जी कम्पनी एमटीएफई में निवेश करने वाली नीमच निवासी प्रीति बिड़ला ने भी एक आवेदन प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह सहित प्रदेश के बड़े पुलिस अधिकारियो को लिखा हैं। जिसमे प्रीति बिड़ला ने कई आरोप पुलिस पर लगाए हैं। 

प्रीति बिड़ला द्वारा लिखित आवेदन के अनुसार नीमच केंट थाना प्रभारी द्वारा एमटीएफई के सीईओ हुजैफा जमाली के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया। ऐसी जानकारी आज नीमच के दैनिक समाचार पत्र में मैंने पढ़ी। मेरे द्वारा हुजैफा जमाली, नानालाल कुशवाह व अन्य के विरुद्ध दिनाँक 20 अगस्त 2023 को नीमच केंट थाना में शिकायत की गई थी। लेकिन दो बार स्वयं जांच में सहयोग करने व कथन देने जाने पर भी मेरे कथन नही लिए गए। कल भी दिन में लगभग 3.30 बजे मैं केंट थाना पर कथन देने गई पर केंट थाना पुलिस द्वारा मेरे कथन नही लिए गए। अभी मेरे द्वारा पोर्टल पर ई-एफआईआर देखने पर पता चला कि नीमच केंट थाना द्वारा अपराध क्रमांक 0449/2023 अविनाश वर्मा पिता प्रदीप वर्मा निवासी उदय विहार नीमच के आवेदन पर प्रकरण दर्ज किया गया। उक्त एफआईआर में आवेदन का समय दिनाँक 25 अगस्त 2023 शाम को 7.43 मिनट लिखा गया है और आवेदन भी उसी समय प्राप्त होना बताया गया है।

उक्त एफआईआर सुनियोजित तरीके से हुजैफा जमाली को बचाने के उद्देश्य से दर्ज की गई प्रतीत होती है, क्योंकि उस एफआईआर में शिकायतकर्ता द्वारा स्वयं हुजैफा जमाली के ऑफिस में जाकर एमटीएफई कम्पनी से जुड़ना बताया गया है। जबकि मेरी शिकायत में हुजैफा जमाली व नानालाल कुशवाह द्वारा दिनाँक 22 जून 2023 को मेरे घर आकर एमटीएफई कम्पनी के नाम पर ठगी करने का स्पस्ट उल्लेख है।
ये सर्वविदित है कि एमटीएफई कम्पनी में नीमच जिले के पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों द्वारा रुपये निवेश किये गए थे और हुजैफा जमाली द्वारा बनाये गए व्हाट्सएप ग्रुप में नीमच के पुलिस कर्मी भी सम्मिलित थे, इसलिए हुजैफा जमाली को प्रकरण दर्ज होने के बाद भी न्यायालय से जमानत मिल जाये और आम नागरिकों का लगभग 250 करोड़ रुपया जो हुजैफा जमाली व उसके साथियों द्वारा ठगी करके लिया गया, वो वापस नही देना पड़े, इसलिए नीमच केंट थाना द्वारा अपराध क्रमांक 0449/2023 दर्ज कर के एमटीएफटीई कम्पनी के तथाकथित सीईओ से मिलीभगत करके सुनियोजित तरीके से उसे बचाने की कोशिश की जा रही है। 

प्रीति बिड़ला ने आवेदन में निवेदन किया है कि मेरी शिकायत पर हुजैफा जमाली, नानालाल कुशवाह, एमटीएफई कम्पनी के मालिकों पर व अन्य पर प्रकरण दर्ज करने की कृपा करें। जिन पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों द्वारा हुजैफा जमाली की मदद की जा रही है उन पर विभागीय कार्यवाही करने की कृपा करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE