शामगढ। नगर में आज दोपहर में एक होनहार युवा की दुघर्टना के बाद निधन की खबर सामने आई है। जिसके बाद पोरवाल समाज सहित, मित्रो, परिजनों व आस पड़ोस में शोक की लहर है।
दिल्ली में सर्विस कर रहे शामगढ़ के वार्ड 9 हनुमान मंदिर गली निवासी युवक रौनक पिता गोविंद मांदलिया दिल्ली से इंटरसिटी ट्रेन द्वारा शामगढ़ आ रहा था। लेकिन नींद लग जाने के कारण वह शामगढ़ नहीं उतर सका। सुवासरा से भी ट्रेन स्टार्ट होने के बाद उसे मालूम हुआ की सुवासरा निकल गया है। जल्दबाजी में वह चलती ट्रेन से उतरने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में रौनक के दोनों पैर क्षतिग्रस्त हो गए। घायल रौनक को मंदसौर से भीलवाड़ा रेफर किया गया था लेकिन अस्पताल में उपचार शुरू होने से पहले ही निधन हो गया।
रौनक दिल्ली से रक्षाबंधन पर शामगढ के लिए निकला था। दीपावली बाद बहन की शादी होगी और घर के डेकोरेशन की तैयारियां चल रही है। रौनक का पार्थिव शरीर शामगढ लाया जा रहा है। समाजजन निर्माणाधीन घर पहुंचे है और अंतिम संस्कार की व्यवस्थाएं जुटाई जा रही है। दिवंगत रौनक के दादाजी एवं दिवंगत पूर्व विधायक राधेश्याम मांदलिया सगे भाई थे।