जावद। नीमच जिले के जावद विधानसभा क्षेत्र 230 का एक मात्र रेल्वे स्टेशन जावद रोड नयागांव में कोरोना काल के बाद ट्रेनों का स्टॉपेज बंद हैं। बार बार मांग करने पर भी यह समस्या हल नही हो पा रही है, जिससे क्षेत्रवासियों में भारी रोष व्याप्त है। शनिवार को मंदसौर, नीमच, जावरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता का अल्प समय के लिए नगर आगमन हुआ। बस स्टैंड के पास शास्त्री चौक पर हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी, विहिप जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सेन, अंकुर बिकानेरिया, कोमल सोनी, बंटी राठी सहित युवाओ ने शास्त्री चौक पर वाहन रोककर स्टॉपेज नही होने पर विरोध प्रकट करके चर्चा की। तत्प्रश्चात नीमच दरवाजा पर जावद विधानसभा सांसद प्रतिनिधि विनोद पाटीदार, नगर परिषद सांसद प्रतिनिधि सुनील बिकानेरिया की उपस्थिति में नगरवासियों ने सांसद सुधीर गुप्ता का ट्रेनों का स्टॉपेज करने की मांग को लेकर घेराव किया। सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा मैं भी रेलो का स्टॉपेज को लेकर प्रयासरत हूँ, साथ ही विधानसभा चुनाव के पहले स्टॉपेज हो जाएगा।
नेता नारायण सोमानी, प्रकाश सेन ने कहा कि अगर रेलो का स्टॉपेज नही होगा तो सद्बुद्धि यज्ञ किया जाएगा, साथ ही सांसद को काले झंडे बताकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर धार्मिक, सामाजिक, राजनेतिक संगठनो के पदाधिकारी, सदस्यगण साथ ही नगरवासी एवं युवाजन मौजूद थे।