BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2023, 5:07 pm
BIG NEWS : जो हर बात में जल्दबाजी करते हैं उनका तनाव 100 प्रतिशत बढ़ जाता है और कार्यक्षमता 60 प्रतिशत घट जाती है- डॉ मोहित गुप्‍ता, ब्रह्माकुमारी ‘पावन धाम’ में हर विभाग के उच्चाधिकारियों व प्रमुख लोगों का तनाव प्रबंधन कार्यक्रम सम्पन्‍न, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जल्दी करो.. जल्दी करो. टाईम नहीं है.. बहुत बिजी हूँ.. बिल्कुल फुर्सत नहीं है.. ऐसे जल्दबाजी वाले लोगों का तनाव 100 प्रतिशत बढ़ ही जाता है और 60 प्रतिशत कार्यक्षमता घट जाती है, इसलिए अपने शब्दकोष से ये शब्द डिलीट करना चाहिए.. मैं बिजी हूँ.. इसके बजाय यदि हम ये कहें बी.. ईजी.. तो मानसिक एकाग्रता में स्वत: वृद्धि हो जाऐगी। उक्त विचार विश्‍व प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर और इन्टरवेंशन कार्डियोलॉजिस्ट डॉ मोहित गुप्ता ने नीमच के अपने अल्प प्रवास पर ब्रह्माकुमारीज़, पावन धाम में आयोजित कार्यक्रम एन इवनिंग.. देट विल चेंज योर लाईफ फार एवर को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।
देर रात तक चले इस कार्यक्रम में डॉ मोहित गुप्ता ने बताया कि हर कर्म का आधार संकल्प है,  इसलिए हमें अपने संकल्पों का प्रबन्धन करना ही होगा। क्योंकि समस्या समाधान के दो ही तरीके हैं या तो परिस्थिति को बदल दो या अपनी स्वस्थिति को बदल लो। यदि आप खुद नहीं बदलेंगे तो आपके जीवन में भी परेशानियां खड़ी रहेगी, कुछ नहीं बदलेगा। डॉ गुप्ता ने आगे बताया किसी भी बात पर जो प्रतिक्रिया हम करते हैं उसके परिणाम के जिम्मेदार भी हम ही हैं.. परिस्थितियों के वशीभूत होकर हम समाधान नहीं निकाल सकते.. जीवन एक यात्रा है.. खुशी हमारी मंजिल नहीं है बल्कि खुश रहकर हमें अपनी मंजिल तक पहुंचना है..  
डॉ मोहित गुप्ता ने पारिवारिक संबंधों में सुधार के लिए यह प्रेक्टिकल सुझाव दिया कि रोज शाम को 20 मिनिट परिवार के साथ बैठकर ही भोजन करना है, केवल इस विधि से ही अनेक संबंध विच्छेद होने से बच गए.. हमें समझना चाहिए कि जीवन एक यात्रा है.. कोई दौड़ नहीं... जो हम एक दूसरे को पीछे करने की कोशिश करें.. यात्रा में हम सफर साथ चलते हैं..  डॉ. गुप्ता ने परिवार सबकी खुशी का आधार बताया कि एक दूसरे की प्रशंसा करें.. परिस्थिति को स्वीकार करें.. मिल जुल कर समाधान करें। 
सुप्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉ मोहित गुप्ता ने हार्ट अटैक के प्रमुख कारण पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आजकल अधिकतर हार्ट अटैक 20 से 35 वर्ष के युवाओं को हो रहे हैं.. अचानक किसी परिवार की सारी व्यवस्थाऐं छिन्न भिन्‍न हो जाती है.. इसका कारण लक्ष्य विहिनता.. संबंधों में रूहानी प्रेम व खुशी की कमी.. ही प्रमुख है..युवा अपने हृदय में तनाव भरता जाता है उसी का परिणाम हार्ट अटैक है.. 
कार्यक्रम की शुरूआत में डॉ मोहित गुप्ता का पुष्प गुच्छ देकर प्रधान न्यायाधीश कुलदीप जैन, सीआरपीएफ ब्रिगेडियर अनमोल सूद, एल्कोलॉईड मैनेजर राहुल रायसिंह, डीआईजी मेडिकल पीएन सौलंकी, अपर कलेक्टर नेहा मीणा, नपा अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा, प्रसिद्ध उद्योगपति डीएस चौरड़िया एवं कैलाश धानुका ने स्वागत किया तथा इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन की और से डॉ अशोक जैन, डॉ चमड़िया, डॉ विपुल गर्ग व जगदीश वर्मा ने शॉल व मोमेन्टों भेंट करके डॉ गुप्ता का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन बीके सुरेन्द्र भाई ने किया, आभार प्रदर्शन बीके श्रुति बहन ने किया तथा कार्यक्रम के अंत में सभी को ईश्वरीय स्मृति में बनाया गया पवित्र प्रसाद वितरित किया गया ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE