BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2023, 6:00 pm
NEWS : जिले में अच्छी बरसात की कामना को लेकर चंद्रवंशी कहार भोई समाज युवा संस्थान ने निकाली विशाल कावड़ यात्रा, समाजसेवी संगठनों ने किया भव्य स्वागत, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले में अच्छी बरसात की कामना को लेकर चंद्रवंशी कहार भोई समाज युवा संस्थान की ओर से विशाल कावड़ यात्रा निकाली गई।  इसमें पुरुष और महिलाओं ने 501 कावड़ उठाएं हुए थे। वहीं, लगभग दो हजार महिलाओं ने कलश उठाएं हुए थे। सभी जने डीजे की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे। यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया।   कावड़ यात्रा पाडन पोल से शुरू होकर अलग-अलग स्थान से निकलते हुए संगम महादेव मंदिर तक पहुंची। यहां धर्म सभा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में शिवजी की बड़ी झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
पार्षद एवं चंद्रवंशी भोई कहार समाज के जिला उपाध्यक्ष बालकिशन भोई ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी धूमधाम से कावड़ यात्रा निकाली गई।  यात्रा सुबह पाडनपोल से शुरू हुई, जो मिठाई मार्केट, गोल प्याऊ चौराया, सुभाष चौराहा, सिटी कोतवाली, कलेक्ट्रेट, शास्त्री नगर चौराहा, कीरखेड़ा से होते हुए सीधे भोई खेड़ा संगम महादेव मंदिर पहुंची। यहां धर्म सभा का आयोजन किया गया। धर्म सभा में हजारेश्वर महादेव मंदिर के महंत चंद्र भारती जी महाराज ने प्रवचन दिया। कावड़ यात्रा में डीजे की धुन पर सभी जाने नाचते गाते आ रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुवे। कावड़ यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा था। बाद में यह कावड़ यात्रा भोईखेड़ा स्थित संगम महादेव पहुंच हर संपन्न हुई। यहां पर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। समाज के लोगों ने जिले में सुख समृद्धि और अच्छी बरसात के लिए कामना की है। कावड़ यात्रा के मार्ग में जगह-जगह कई समाज के लोगों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन की और से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। डिप्टी करण सिंह, कोतवाल अध्यात्म गौतम, सदर थाने से सब इंस्पेक्टर सुरेशचंद्र सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE