BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2023, 7:58 pm
BIG NEWS : इनरव्हील सेवा कार्य में सबसे आगे- दिलीप सिंह परिहार, प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद होना चाहिए- स्वाति चौपड़ा, सीएम राइज स्कूल में बैग वितरण कार्यक्रम संपन्न, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। इनरव्हील क्लब हमेशा सेवा का संकल्प पूरा करता है क्लब की सेवा प्रशंसनीय है। बालिकाओं में भी सेवा की भावना का विकास होना चाहिए। उक्त विचार क्षेत्र के विधायक दिलीप सिंह परिहार ने इनरव्हील क्लब द्वारा सीएम राइज स्कूल में बैग वितरण कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने कहा कि इनरव्हील क्लब द्वारा जो कपड़े के बैग वितरित किये जा रहे हैं वह निश्चित रूप से पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में उल्लेखनीय कार्य है। प्लास्टिक बैग के दुरूपयोग से पर्यावरण प्रदुषित होता है।
इनरव्हील क्लब नीमच द्वारा सीएम राइज स्कूल नीमच में आयोजित बैग वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती पूजन एवं ओलीवर गोल्ड़ी के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इनरव्हील प्रार्थना का वाचन सचिव अमरजीत कौर छाबड़ा ने किया। स्वागत उद्बोधन अध्यक्ष रजिया अहमद एवं प्रभारी प्राचार्य महेश शर्मा ने किया। 
छात्रों को प्रेरक उद्बोधन प्रदान करते हुए पूर्व अध्यक्ष डॉ माधुरी चौरसिया ने कहा कि छात्र देश के भावी नागरिक है, विद्यालय देश के भावी नागरिकों का निर्माण करता है एवं छात्रों में प्रेम, स्नेह, सहयोग, सद्भावना, देशप्रेम जैसे गुणों का विकास करता है।
ग्राम छायन उमा विद्यालय की प्राचार्य सविता चौधरी ने जीवन में शिक्षा के महत्व पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों एवं संगीत शिक्षक शालीन सातपुते के निर्देशन में सरस्वती वंदना, राष्ट्रगान एवं स्वागत गीत की संगीतमय प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में विद्यालय के छः सौ बच्चों को कुटीर उद्योग में बने कपड़े के बैग समाज सेवी रजिया अहमद एवं सलीम भाई के परिवार के सौजन्य से वितरित किये गये। बैग पाकर सभी छात्र प्रसन्न हुए।
कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व अध्यक्ष सरोज गांधी ने किया आभार पूर्व सचिव तृप्ति दुआ एवं प्राध्यापक सुनीता पाटीदार ने माना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ अध्यापक गण इनरव्हील क्लब की हेमा गुप्ता, अल्का गोयल सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE