BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 27, 2023, 12:13 pm
KHABAR : सकल ब्राह्मण समाज का जिलास्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 17 सितंबर को, प्रतिभाओं का होगा सम्मान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति नीमच द्वारा 17 सितम्बर 23 रविवार को दोपहर 1 बजे से जिलास्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय भारतरत्न अटलबिहारी बाजपेयी सभागृह, टाउन हॉल नीमच पर किया जा रहा है।
उक्त आयोजन में ब्राह्मण समाज के कक्षा 5वीं/8वीं/10वीं/12वीं की वर्ष 2023 में आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले नीमच जिले के समस्त विद्यार्थियों एवं खेलों में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया जावेगा।
उक्त आयोजन स्व जगदीशचंद्र-दुर्गादेवी पंत एवं स्व मोहनलाल-लीलादेवी व्यास के पुण्य स्मरण में आयोजित किया जा रहा है।
इस संबंध में सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति नीमच के अध्यक्ष पंडित शैलेष जोशी के मार्गदर्शन में वृहद कार्ययोजना बनाते हुए एक बैठक परशुराम मंदिर एलआइसी चौराहा नीमच पर आयोजित की गई। बैठक में उक्त आयोजन हेतु संयोजक एवं सहसंयोजक मनोनीत किये गए। पुरुष वर्ग से प्रदीप शर्मा को संयोजक एवं चन्द्रशेखर शर्मा, विजय तिवारी, महेश शर्मा, मनोज शर्मा सहसंयोजक एवं मातृशक्ति वर्ग से गायत्री शर्मा संयोजक एवं दर्शना जोशी, ज्योति शर्मा, कृष्णा पारीक, लक्ष्मी शर्मा को सहसंयोजक मनोनीत किया गया।
उक्त आयोजन में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए समाज के वरिष्ठजनों एवं 70 वर्ष से अधिक आयु के सेवानिवृत्त शिक्षकों का भी सम्मान किया जावेगा।
इस आयोजन की सफलता के लिए विभिन्न समितियों का भी गठन किया गया है, जिनमें राजेश चतुर्वेदी, संजय व्यास, फतेश शर्मा, सुभाष तुगनावत, प्रमोद पुरोहित, ललित नागदा, प्रमोद जोशी, बी आर शर्मा आदि को लिया गया। 
समिति आगामी दिनों में सम्पूर्ण नीमच जिले से प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें सम्मानित करेगी।
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा (सांवलिया प्रिंटिंग प्रेस) द्वारा दी गई। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE