BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2023, 11:06 am
NEWS : वैदिक विश्वविद्यालय में दो दिवसीय योग कोच ट्रेनिंग का हुआ उद्घाटन, इस तरह के कार्य के लिए देश में प्रथम प्रयास, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। दो दिवसीय योगा कोच सह टेक्निकल ऑफिशियल ट्रेनिंग कार्यक्रम लेवल प्रथम 2023 कार्यक्रम का आयोजन श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय निंबाहेड़ा में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन में श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय चित्तौड़गढ़ और हरे कृष्ण के द्वारा कार्यक्रम को संपूर्ण भारत के योग शिक्षकों को योग खेल की जानकारी व खिलाड़ियों को बेहतर एवं संपूर्ण विकास किस प्रकार से किया जा सके इस कार्य हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह का अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर उद्घाटन किया गया। विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का स्मृति चिन्ह, पगड़ी व पुष्प माला से स्वागत किया गया। अर्पित एवं तनुज के द्वारा संगीतमय योगासन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो विनोद शास्त्री, पूर्व कुलपति जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर एवं विशिष्ट अतिथि कैलाश मून्दड़ा चेयरपर्सन वैदिक विश्वविद्यालय, अध्यक्षता प्रोफेसर ताराशंकर पाण्डेय प्रेसिडेंट श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय, संयोजक डॉ लोकेश चौधरी, ऑर्गेनाइजर सेक्रेटरी नरेंद्रकुमार, ऑर्गेनाइजर डायरेक्टर बर्खा सेठी ने किया। विश्वविद्यालय प्रवक्ता डॉ मृत्युञ्जय तिवारी ने बताया कि दो दिवसीय योग कोच और योग रेफरी ट्रेनिंग प्रोग्राम लेवल 1-2023 का शुभारंभ और इस ट्रेनिंग में संपूर्ण भारतवर्ष से महाराष्ट्र, मुंबई, कोलकाता, दमन दीप, मध्यप्रदेश, उज्जैन, आंध्रप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, झारखंड, हरियाणा, सूरत और राजस्थान में जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, पाली, टोंक अलवर, अजमेर, झुंझुनू, सीकर, नागौर, बाड़मेर आदि जगहों से लगभग 160 योग कोच प्रशिक्षण हेतु योगा कोच उपस्थित हुए। इस योग कोच ट्रेनिंग में लगभग 70 महिलाओं कोच ने भाग लिया। डॉ महेंद्र कुमार शर्मा के द्वारा शांति मंत्र के साथ धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE