मनासा। क्षेत्र के गांव डांगड़ी में सोमवार की सुबह 8 बजे करीब गांव के देव नारायण मंदिर से 11 किलोमीटर दूर कुकड़ेश्वर के सहस्त्र मुखेश्वर महादेव मंदिर तक दूसरी पैदल कावड़ यात्रा निकली। सर्व प्रथम गांव के युवा व महिलाएं देवनारायण मंदिर पर एकत्रित हुए जहाँ से युवाओं ने जल से भरे कावड़ को लिया व महिलाओं ने सिर पर कलश लिए व कावड़ यात्रा की सुरुआत की ओर डीजे के साथ सभी नाचते झूमते व बम बम भोले के जयकारों के साथ गांव में भृमण किया। इस दौरान जगह जगह ग्राम वासियों ने सभी भक्तों का फूलों से स्वागत किया। कावड़ यात्रा गांव सालेरिया, फोफलिया होते हुए कुकड़ेश्वर नगर स्थित सहस्त्र मुखेश्वर महादेव मंदिर पहुंची जहाँ महादेव को जल चढ़ा कर अच्छी बारिश और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की ओर यात्रा का समापन किया।