BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2023, 3:01 pm
KHABAR : रतलाम में भगवान महाकाल की शाही सवारी, सावन के अंतिम सोमवार पर निकली बाबा महाकाल की शाही सवारी, महाकालेश्वर तीर्थ यात्रा भी रवाना, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। शहर में भगवान महाकालेश्वर की शाही सवारी निकाली गई । सावन के अंतिम सोमवार के दिन पहली बार भगवान महाकाल की शाही सवारी धूमधाम से निकल गई । रतलाम शहर में शाही सवारी के आयोजन के बाद अंतिम निशुल्क महाकालेश्वर तीर्थ यात्रा भी उज्जैन के लिए रवाना की गई। सनातन धर्म की अलख जगाने और देश, प्रदेश व शहर में खुशहाली की कामना के लिए रतलाम शहर में भगवान महाकाल की शाही सवारी का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए पहुंचे। शहर में जगह-जगह शाही सवारी का भव्य स्वागत किया गया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है ।

 


गौरतलब है कि सावन और अधिक मास के आठ सोमवार को उज्जैन महाकाल तीर्थ की निरूशुल्क यात्रा करवाने का बीड़ा प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार ने उठाया था। अब तक की यात्राओं में करीब 10 हजार से अधिक श्रद्धालु भगवान महाकाल तीर्थ का दर्शन लाभ ले चुके हैं। अंतिम सावन सोमवार को महाकाल तीर्थ रवाना होने के पहले शहर में बाबा महाकाल की भव्य शाही सवारी निकाली गई। बाबा महाकाल की शाही सवारी के लिए उज्जैन से पालकी लाई गई । इस भव्य यात्रा में हाथी घोड़े और ऊंट के साथ बाबा महाकाल की सवारी पूरे शाही अंदाज में निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहरवासी शाही सवारी के दर्शन के लिए पहुंचे और जगह-जगह सवारी का स्वागत भी किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE