BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2023, 10:16 am
KHABAR : नगर के राजा भगवान श्री गांगलेश्वर महादेव का शाही डोला निकाला धूमधाम से, महादेव नगर भ्रमण कर जाने प्रजा के हाल, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। कसरावद नगर के राजा भगवान श्री गांगलेश्वर महादेव का शाही डोला धूमधाम एवं उल्लास के साथ निकाला गया। नगर की जनता भगवान श्री गांगलेशवर महादेव की एक झलक पाने के लिए उत्साहित थी। इस दौरान नगर में हूजुम उमड़ पड़ा। पूरा वातावरण शिवमय में हो गया। भव्य आयोजन के दौरान दोपहर बाद से देर रात्रि तक नगर में साउंड सिस्टम पर ढोल ताशो पर शानदार भोले के भजनों की धुन पर युवाजन रास्ते भर झूमते नाचते नजर आए। वही शिव डोले का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा मुख्य मार्गाे से होकर रात्रि के समय मंदिर परिसर पहुंची। उज्जैन की भूत बारात, बाहुबली हनुमान, हरियाणा की वानर सेना, नासिक के 30 से अधिक नगाड़े, अघोरी डांस ग्रुप, 8 रंगारंग आकर्षित झांकियां, 10 जिलों के प्रसिद्ध डीजे, बाग जोबट के आदिवासी नृत्य दल, राजस्थान नृत्य वाले 2 ऊंट, उज्जैन की प्रसिद्ध फूल तोप, सहित अन्य दलों ने अपने अपने शानदार प्रदर्शन से नगर वासियों का मन मोह लिया। आसपास के क्षेत्र के लोग भगवान श्री गांगलेश्वर महादेव की यात्रा के साक्षी बने। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक सचिन यादव एवं जन प्रतिनिधियों ने अपने-अपने बैनर लगाकर एवं अन्य समाजों के अलावा मुस्लिम समाज ने भी शिव डोले का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE