नीमच। जैन सोशल ग्रुप मध्य प्रदेश रीजन के ऊर्जावान अध्यक्ष प्रीतेश गादिया के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय और प्रांतीय समाज के पदों को सूशोभित करने वाली एवं सम्मान प्राप्त समाज सेविका रानी अशोक राणा नीमच को मध्य प्रदेश रीजन का धर्म सभा कोऑर्डिनेटर के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है। इससे जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर सहित सभी सोशल ग्रुप जैन कॉन्फ्रेंस एवं समाज जन गौरवान्वित है। समाजजनों ने बधाई देते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए दी हैं। उक्त जानकारी रीजन कोषाध्यक्ष प्रकाश चोरड़िया एवं जॉन कोऑर्डिनेटर सुभाष बाफना ने दी।