तराना। माँ अहिल्या की नगरी तराना में अति प्राचीन बाबा तिलभांडेश्वर महादेव ने धूमधाम से नगर भ्रमण किया बाबा तिलभांडेश्वर के दर्शन हेतु प्रतीक्षारत भक्त बाबा के दर्शन पूजन कर निहाल हुवे।
मंदिर प्रांगण में अभिषेक पूजन पश्चात मंदिर के महंत डॉ प्रकाशानंद भारती सुप्रीम कोर्ट नागा बाबा के सानिध्य में मंदिर के पुजारी अखिलेश चतुर्वेदी एवं महादेव भारती ने सवारी के मुख्य यजमान देवनारायण पटवारी एवं भगवान गेरा से पूजन अर्चन संपन्न कराया साथ ही तराना नगर के समाजसेवी एवं भाजपा सहित कांग्रेस नेताओं ने पालकी का पूजन अर्चन किया तत्पश्चात परंपरागत बाबा की महाआरती की गई एवं तराना थाने के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर की सालामी के पश्चात बाबा डीजे ढोल धमाकों के साथ नगर भृमण पर निकली मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हुई। सवारी का नगर में आरती कर पूजन अर्चन किया गया सवारी नगर के मुख्य मार्गाे से होती हुई पुनः मंदिर पहुंची। जहां सयन आरती पश्चात समापन किया गया।