BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2023, 10:56 am
BIG NEWS : शाही ठाट-बाट से अपनी प्रजा का हाल जाना श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव ने, नगराधिपति की निकली भव्याति भव्य शाही सवारी, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकडेश्वर। राजाधिराज श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव की प्रतिवर्षानुसार इस बार भी भव्यातिभव्य शाही सवारी श्रावण माह के आखिरी सोमवार को प्रातः 10 बजे महादेव मंदिर प्रांगण से श्रावण उत्सव मंडल के तत्वावधान में जन सहयोग से 28 अगस्त 2023 को नगराधिपति भूत भावन भोलेश्वर निकलें शाही ठाट बाट से नगर भ्रमण पर और जाना प्रजा का हाल।प्रतिवर्षानुसार श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव का सामूहिक रुद्राभिषेक प्रातः से प्रारंभ हुआ तत्पश्चात महा आरती के साथ ही 10 बजे ढोल धमाकों बैंड बाजों व अखाड़े की अद्भुतता के साथ श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव की शाही सवारी प्रारंभ हुई सवारी में अखाड़े, ठोल, डीजे, लेजिम नृत्य, ताशे व दुर्गा वाहिनी की बालिकाओं की टोली और भजन कीर्तन के साथ ही आगे आगे घुड़सवार, नदी, नाना श्वाग धारी, श्री गणेश जी की झांकी श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव की सवारी, पंच मुखी महादेव की पालकी के साथ शाही सवारी महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर तालाब की पाल के पास से जानी भाभी मंदिर, धोबी मोहल्ला से तमोली चौक होते हुए सर्वप्रथम सूर्यवंशी कुमरावत तंबोली समाज मंदिर पहुंचेगी। जहां पर शाही सवारी व भोलेश्वर आरती हुई यहां से तमोली चौक, नीम चौक, पटवा चौक से नागेश्वर मंदिर, भटवाड़ा मंदिर होती हुई मुखर्जी चौक पहुंची जहां पर भोलेनाथ की शाही आरती हुई। यहां से पुलिस थाने के समीप भवानी माता मंदिर, सांवरिया सेठ मंदिर से बस स्टैंड पर शाही सवारी का विश्राम हुआ। बस स्टैंड पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम नगर परिषद एवं श्रावण उत्सव मंडल के द्वारा करवाया गया एवं बस स्टैंड पर अखाड़ों के करतब एवं घोड़ा घांची नृत्य आदि आयोजनों होते रहे पुरा बस स्टैंड अपार भीड़ से खचाखच भरा रहा। शाही सवारी में जगह-जगह अखाड़ों का करतब चलता रहा। 
बस स्टैंड से शाही सवारी भोलेनाथ की शाही बारात में तब्दील हो कर लालबाई फूलबाई मंदिर से पार्वती मंदिर पहुंची जहां पर शिव पार्वती का मिलन हुआ व महा आरती के साथ यहां से सवारी के साथ पार्वती माता की पालकी ब्राह्मण मोहल्ले होते हुए लोहार मोहल्ले से गढ़िया मंदिर, जैन मंदिर, खाती पटेल समाज के श्री राम मंदिर पर आरती हुई। यहां से चंपा चौक, सतनारायण मंदिर, रंगरा चौक श्री राम मंदिर व सभी मंदिरों पर आरती के साथ जगह जगह पुष्प वर्षा व पुजा अर्चना आरती होती रही। शाही सवारी सांय 7 बजे करीब महादेव पहुंची यहां पर शाही सवारी का स्वागत एवं महाआरती के साथ ही प्रसाद का वितरण व पुरे दिन भोजन भण्डारा चलता रहा।शाही सवारी के समापन से पुर्व सामुहिक रूप से अतिथियों द्वारा पुजन कर शाही महा आरती हुई। 
श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव की शाही सवारी पर श्रावण उत्सव मंडल के तत्वावधान में पुरे नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया। जगह-जगह स्वागत द्वार एवं सवारी का जगह-जगह स्वागत महादेव की महाआरती आदि भक्तों द्वारा की गयी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE