BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2023, 11:03 am
NEWS : कल्याण नगरी में भव्य कावड़ यात्रा के साथ ठाकुर श्री कल्लाजी का सहस्त्रधारा महारूद्राभिषेक, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौडगढ। श्रावण मास के अन्तिम सोमवार को मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ पर विराजित जन जन के आराध्य ठाकुर श्री कल्लाजी का सहस्त्रधारा महारूद्राभिषेक कर सर्वत्र खुशहाली एवं अच्छी वर्षा की कामना की गई। वेदपीठ के प्रवक्ता ने बताया कि वेदपीठ से जुड़े वीर वीरांगनाओं, शक्ति ग्रुप की बालिकाओं, कृष्णा शक्ति दल की माता-बहनों, कल्याण भक्तों एवं प्रभात फेरी मण्डलों से जुड़े श्रद्धालुओं द्वारा आक्या संगम महादेव से पवित्र जल भरी सजी धजी 108 कावड़े लेकर बेण्ड बाजों की भजनानन्दी स्वर लहरियों के साथ रवाना हुए। 
इस भव्य एवं अनूठी कावड़ यात्रा का मार्ग में जगह जगह नगरवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर एवं ठाकुरजी के जयकारे लगाते हुए स्वागत किया गया। कावड़ यात्रा के वेदपीठ पहुंचने पर ठाकुर जी का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सहस्त्रधारा महारूद्राभिषेक किया गया। कावड़ यात्रा एवं सहस्त्राधारा अभिषेक का यह अनुपम दृश्य देखते ही बनता था। लगभग ढाई घण्टे चले सहस्त्रधारा अभिषेक के पश्चात ठाकुर जी का मनभावन श्रृंगार किया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को प्रात: भी ठाकुर जी को जटाधारी शिव स्वरूप में श्रृंगारित किया गया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE