BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2023, 2:50 pm
BIG NEWS : बजरंग दल विशाल शोर्य जागरण यात्रा मनासा में 10 सितंबर रविवार को, होगा राममय माहौल, राम लला प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रखंड के सभी 119 गांवों में होंगे हनुमान चालीसा का पाठ, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। बजरंग दल सदेव हिन्दुत्व के लिए संघर्षरत है, देश और धर्म पर आने वाले संकटों से सामना करने में सर्वप्रथम उपस्थित रहता है, फिर वह रामसेतु को बचाना हो, गौरक्षा करना हो, हिंदू बहन बेटियों को लव जिहाद के षड्यंत्र से बचाना हो या हिंदू नवयुवकों को संस्कारी बनाना हो। 
बजरंग दल जिला संयोजक दुर्गेश धनगर ने बताया कि इसी क्रम में बजरंग दल द्वारा संपूर्ण देश में शोर्य जागरण रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य हिंदू समाज में शोर्य का जागरण करना है एवं हिंदू समाज की सुप्त शक्ति को जागृत कर हिंदू समाज को संगठित करते हुए शक्तिशाली बनाना है। 
इस अवसर पर मनासा प्रखंड में यह शोर्य जागरण रथ यात्रा 10 सितंबर रविवार को प्रातः 11 बजे प्रवेश करेगी, जिसको धनंढेड़ी चारभुजा से विशाल वाहन रेली के साथ मनासा में लाया जाएगा। जिसका जगह जगह भव्य स्वागत होगा। साथ ही धान मंडी गेट पर विराट धर्मसभा होगी। इसके निमित मनासा प्रखंड में रहने वाले प्रांत, विभाग, जिला के दायित्व वान कार्यकर्ता प्रखण्ड व खंड टोली के साथ गांव गांव तक प्रवास करके सभी 19 खंड के 119 गांव व नगर के मोहलो में हनुमान चालीसा समिति बनाकर प्रत्येक गांव में मंदिर पर हनुमान चालीसा शुरू करवाएंगे जो की प्रभु श्री राम लला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी तब तक यह अनवरत चलता रहेगा, इस विशाल आयोजन में आने के लिए निमंत्रण भी सभी को दिया जा रहा है। सभी से आव्हान करते हुए अपने मित्र एवं परिजनों के साथ इस धर्म यात्रा में सहभागी बन यात्रा को यशस्वी बनाएं। धर्म एवं राष्ट्रीय यज्ञ में अपने समय की आहुति प्रदान करें। 
इस अवसर पर प्रांत विद्यार्थी प्रमुख प्रेम कुशवाह, जिला संयोजक दुर्गेश धनगर, सहमंत्री समरथ बागवान, गोपाल सोनी, तेजकरण मोदी, राहुल कुशवाह, मंगल सिंह देवड़ा, दिलीप राठौर, सर्वेश झंवर, दिनेश सेन, अर्जुन यजुर्वेदी, जित्तू पाराशर, जगपाल फरक्या, लक्की शर्मा, चिंटू आदिवाल, युवराज राठौर, सावन चौहान, विजय उदासी, महेश कहार, कारूलाल धनगर, तूफान मेरियाखेड़ी, मोहित बिड़ला, राहुल प्रजापत, दीपक पटेल, अविनाश आर्य, गोपाल मोदी, अनिल कुशवाह, लोकेश जगोलिया, गोलू राठौर, आयुष सोनी, श्याम छाबड़ा, गौरव भाटी, चयन दरक, दिलीप सांवलिया, करन छाबड़ा व नगर, खंड के दायित्ववान कार्यकर्ता इस विशाल शोर्य जागरण यात्रा के लिए गांव-गांव व मोहल्ले तक बैठक कर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह कर रहे है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE