BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2023, 3:29 pm
KHABAR : शाही ठाट से नगर भ्रमण को निकले शिव टेकड़ी सरकार, पहली बार निकला ऐतिहासिक शिवडोला, पढे़ जय गुप्ता की खबर 

Share On:-

सेगांव। प्रतिवर्ष अनुसार नगर के शिव टेकड़ी सरकार पवित्र श्रावण माह के अंतिम सोमवार को अपने शाही ठाट बाट के साथ ढ़ोल ताशे,डीजे,अखाड़े,नगाडो के साथ लाव लश्कर के साथ अपनी प्रजा का हाल जानने शाम 4 बजे शिव टेकड़ी से फूलों से सुसज्जित पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण को निकले।


नगर के मुख्य मार्ग पर बाबा की पालकी पहुँची श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बाबा की एक झलक पाने को आतुर थी। इस दौरान नगर के नन्हे बच्चों मंगल मूर्ति मित्रमंडल द्वारा ककड़ी प्रसादी,कमला विहार केला प्रसादी,भगवान गुप्ता मित्रमंडल कुल्फी,हनुमान चौक मित्रमंडल पोहा,स्व.श्री संतोष जी गोयल पत्रकार परिवार पेयजल, सुरेश यादव मित्रमंडल ठंडा पानी,गोयल परिवार केली आलू चिप्स,वीर छत्रपति शिवाजी ग्रुप ककड़ी,वरिष्ठ व्यापारी संघ 251 किलो साबूदाना खिचड़ी,विनायक ऐग्रो पेयजल,विधायक केदार डावर मित्रमंडल केला प्रसादी, जय बाबा बर्फानी भक्त मंडल 11 हजार आलुबड़े,समस्त व्यापारी संघ आइसक्रीम,जय कुबेर मित्रमंडल फलाहार मिक्चर, महाँकाल ग्रुप मिक्चर,चन्दर सिंह वास्कले मित्रमंडल पुष्पवर्षा,सेन समाज केला प्रसादी,भक्त श्री सेवा संगठन फलाहार मिक्चर,दशोरा नागर समाज प्याज के भजिये,डॉ गोविंद मुजाल्दा मित्रमंडल पोहे,पराग पालीवाल मित्रमंडल द्वारा नगाड़े व अखाड़े,पवन राठौड़ मित्रमंडल द्वारा चना,सरपंच मुकेश मण्डलोई गोलवाड़ी मित्रमंडल भव्य स्वागत किया गया। व्यापारियों सहित विभिन्न मित्रमंडली व सेवादारो द्वारा 20 से अधिक स्टॉल व स्वागत मंच लगाकर बाबा की अगुवाई कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।


ऐतिहासिक शिवड़ोले में बड़ी संख्या में महिलाएं व बालिकाओं ने हिस्सा लिया। व अखाड़े,डीजे पर किसी प्रकार की व्यवस्था को देखते हुए शिवड़ोले के शुरू होने से पहले पैदल मार्च निकाला गया। व पुररे समय पुलिस प्रशासन डोले के साथ मुस्तेद रहा।


वही इस वर्ष विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा से बड़वानी जिला अध्यक्ष ओम सोनी,अजय यादव,भगवानपुरा से पूर्व विधायक जमना सिंह सोलंकी,चंदरसिंह वास्कले,जिला पंचायत उपाध्यक्ष बापूसिंह परिहार सहित कार्यकर्ता मौजूद थे। कांग्रेस से विधायक केदार डावर,डॉ गोविंद मुजाल्दा,जयस से मोहन किराड़े सभी शिवड़ोले मे सक्रिय भागीदारी देते नजर आए। शिवडोला जैसे जैसे मुख्य बाजार की ओर बढ़ने लगा बड़ी संख्या में महिलाएं बालिकाओं सहित श्रद्धालुओं की भीड़ अपने आराध्य के दर्शन को उत्सुक नजर आई। नगर सहित आसपास के 50 गांवो से लगभग 20 हजार श्रद्धालु बाबा के दर्शन प्राप्त किये। शिवड़ोले नगर के मुख्य मार्गाे से क्षेत्र की प्रसिद्ध देवी श्री लालबाई फूलबाई माताजी मंदिर रात करीब 11 बजे पहुचा जगत जननी माँ से भगवान शिव का मिलान अद्भुत दृश्य था। वहां आरती कर हठीले रंजीत हनुमान मंदिर में संत श्री सीताराम बाबा ने टेकड़ी सरकार का स्वागत कर पूजन अर्चन किया। जिसके बाद नगर  के श्री राम मंदिर दर्शन कर सिंगाजी मंदिर होते हुए महाराणा प्रताप चौक, सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर होते हुए रात 1 बजे पुनः शिव टेकड़ी पहुचा। जहां महाआरती कर महाप्रसादी वितरण किया गया। शिवडोला समिती अध्यक्ष आन्नदराम पाटीदार ने ग्रामीणों सहित विधुत विभाग,पुलिस प्रशासन व इस शिवड़ोले को ऐतिहासिक रूप देने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE