BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2023, 5:20 pm
KHABAR : शिकार की कोशिश में सूअर के साथ तेंदुआ गिरा कुएं में खेत मालिक पहुंचा तो घुर्राने की आई आवाज, रातभर पानी में तैरते रहे, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। कसरावद से 2 किलोमीटर दूर नावडातौडी़ रोड़ किसान के  खेत में शिकार करने की कोशिश में तेंदुआ और सूअर दोनों ही एक कुएं में जा गिरे । सुबह जब कुएं से घुर्राने की आवाज आई तो खेत के मालिक को इसका पता चला। इसका पता चलते ही कसरावद और कई ग्रामीण वहां पहुंच गए। यहां तेंदुए और सुअर को एक साथ कुएं में देखकर सभी हैरान हो गए। इसकी जानकारी तुरंत वन विभाग को दी गई। जिसके बाद वन विभाग की टीम, एसडीएम अग्रिम कुमार, एवं पुलिस भी मौके पर पहुंची। टीम ने घायल सूअर का रेस्क्यू कर बाहर निकाल और उसी खेत में छोड़ दिया इसके बाद वन विभाग टीम ने पिंजरे का काफी घंटे का इंतजार किया और तेंदुए को भी बड़ी मस्कट के बाद  सुरक्षित बाहर निकाला। इधर, मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसके वीडियो बना लिए। माना जा रहा है कि दोनों रात को ही कुएं में गिर गए थे। यह कसरावद क्षेत्र के नावडातौडी रोड पर खेत का मामला है। गुर्राने की आवाज से पता चला खेत के एक कुएं में तेंदुआ और सुअर गिर गए। खेत मालिक सुरेश पिता संतोष पाटीदार निवासी कसरावद जब खेत पहुंचा तो तेंदुए के लगातार गुर्राने की आवाज आई। उन्होंने आगे जाकर कुएं में झांक कर देखा। कुएं में तेंदुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना वन विभाग के लोगों को दी गई।  इस पर कसरावद वन विभाग रेंजर सचिन शयदे ,सोहेल खान, हरेसिह वाघ, रिटायर्ड डिप्टी रेंजर मुकेश पाटीदार भी मौके पर पहुंची। मौके पर ग्रामीणों का भारी मजमा लगा रहा। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान भीड़ से काफी परेशानी होती रही। इससे रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी परेशानी भी उठानी पड़ी। वहीं लोगों में तेंदुए का कुएं में गिरा होना भी कौतूहल का विषय बना रहा। यही माना जा रहा है कि सुअर के शिकार की कोशिश में तेंदुआ कुएं में गिर गया। तेंदुआ और सुअर दोनों ही पानी में तैर रहे थे। रेस्क्यू टीम में रेंजर सचिन शाहिदे रेंजर, कसरावद एसडीएम अग्रिम कुमार भी अपनी पत्नी के साथ पहुंच गए, कसरावद थाना टीम भी मौके पर पहुंची। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE