BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 30, 2023, 10:38 am
BIG NEWS : केसुन्दा की बेटी ने किया कमाल, प्रवीणा आंजना बनी ब्यूटी क्वीन, अब जापान में करेगी मिस इंटरनेशनल 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व, पढ़े मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

नीमच। देश की राजधानी नई दिल्ली में 26 अगस्त को हुई डिवाइन ब्यूटी कांटेस्ट 2023 में 16 फाइनलिस्ट को मात देकर प्रवीणा आंजना ने ब्यूटी क्वीन 2023 का यह अवार्ड अपने नाम किया हैं। वे अब जापान में होने वाली मिस इंटरनेशल 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। आपको बता दे कि प्रवीणा आंजना प्रतापगढ़ जिले की छोटी सादड़ी तहसील के ग्राम केसुन्दा के किसान जगदीश आंजना की बेटी है। उनकी मां शांति देवी आंजना गृहणी है। 24 वर्षीय प्रवीणा पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) हैं, लेकिन मॉडलिंग के शौक के चलते पहली बार उन्होंने इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और पहली बार में ही विनर चुनी गई। प्रवीणा ने बताया कि मिस इंटरनेशनल इंडिया का खिताब उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। उनके भाई लोकेश आंजना ने इस सफर में उनका बहुत सहयोग किया और इस सपने को सच किया। पापा-मम्मी को जब विनर बनने के बारे में पता चला तो वे पहले चौंक गए लेकिन बाद में उनकी खुशी सातवें आसमान पर थी। सीए प्रवीणा की इस उपलब्धि से पूरे केसुन्दा में हर्ष है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE