BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 30, 2023, 10:45 am
BIG NEWS : मुक्तिधाम पर बने शिव मंदिर से अवैध कब्जा हटाए पुलिस प्रशासन, समिति व्यवस्थापक ने थाना प्रभारी को की शिकायत, पढ़े मुकेश पार्टनर की खबर 

Share On:-

नीमच। मुक्ति धाम छावनी में स्थित मंदिर परिसर से अवैध अतिक्रमण एवं कब्जा हटाने की मांग करते हुए 27 अगस्त को बैकुण्ठ धाम प्रबंधन समिति नीमच ने थाना प्रभारी, नीमच केन्ट पुलिस को एक शिकायत पत्र प्रेषित किया है। 
समिति के समिति के व्यवस्थापक विकास गोयल व मुकेश पार्टनर ने बताया कि मुक्तिधाम छावनी के अंदर भगवान भोलेनाथ का मंदिर बना हुआ है, जिस पर अवैध रूप से रणजीत जैन नामक व्यक्ति ने कब्जा कर रखा है। इसमें रात्रि के समय में वह तांत्रिक प्रक्रिया करता रहता है। वहां पर बैठक बना रखी है एवं मंदिर को चारों तरफ से पोस्टर से बंद कर रखा है एवं मंदिर परिसर पर ताला रखा रखा है। मंदिर पर कब्जा कर रखा है, जबकि मंदिर आमजन के लिए हमेशा खुला रहना चाहिए। पुलिस प्रशासन इस मामले में ठोस कार्यवाही करें। 
समिति के व्यवस्थापक विकास गोयल व मुकेश पार्टनर ने बताया कि मुक्तिधाम परिसर में समिति द्वारा जनसहयोग से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। बावजूद इसके शिव मंदिर के कब्जाधारी कतिपय युवक द्वारा आये दिन समिति पर मनगढ़ंत आरोप लगाये जा रहे हैं। वर्तमान में मुक्तिधाम पर तीन वेदी का आधुनिक निर्माण चल रहा है। सभी छतरियों का रंगरोगन किया जा चुका है। परिसर में साफ सफाई नियमित होती है। मुक्तिधाम परिसर पर तक पहुंचने वाले मार्ग पर सीसी रोड़ बनवाने व शाहबुद्दीन बाबा दरगाह की तरफ वाली बाउण्ड्रीवाल बनाने हेतु नपा प्रशासन को आवेदन दिया गया है। मुक्तिधाम पर प्रतिदिन पीने के लिए आरओ का पानी रखा जा रहा है। महिलाओं के लिए स्नान की भी बेहतर व्यवस्था है और शीघ्र ही अक्टूबर माह तक समिति की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE