BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 30, 2023, 12:26 pm
KHABAR : बीमार तेंदुआ लोगो के लिए बना खेल, लोगो ने तेंदुए के साथ ली सेल्फी, तेदुए के साथ टहलते दिखे लोग, वीडियो वायरल, उज्जैन संभाग की टीम तेंदुए को भोपाल ले गई, पढे़ खबर  

Share On:-

देवास। आपने अक्सर तेंदुए के द्वारा इंसानों व जानवरों पर अटैक करने के किस्से सुने होंगे और इस तरह के कई वीडियो भी देखे होंगे लेकिन आज तेंदुए का जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं वो इससे बिल्कुल अलग है। इस वीडियो में तेंदुआ है और बहुत सारे लोग भी हैं लेकिन इसके बावजूद तेंदुआ किसी पर भी अटैक नहीं कर रहा है वो किसी पालतू जानवर की तरह लोगों के साथ टहल रहा है। लोग भी तेंदुए पर हाथ फेर रहे हैं उसके साथ पैदल पैदल चल रहे हैं और सेल्फी ले रहे हैं। देवास जिले के इकलेरा गांव में कालीसिंध नदी के किनारे मंगलवार को जो तस्वीरें कैमरे में कैद हुईं उन्हें देखकर हर कोई हैरान है। यहां झाड़ियों में ग्रामीणों ने एक तेंदुआ को देखा और बाद में धीरे-धीरे वहां भीड़ लग गई। लोगों की भीड़ लग गई लेकिन फिर भी तेंदुए ने किसी भी तरह का कोई उग्र रूप नहीं दिखाया तो धीरे-धीरे लोग तेंदुए के नजदीक पहुंच गए। नजदीक जाने पर भी तेंदुए ने अटैक नहीं किया तो फिर तो मानिए लोग तेंदुए के साथ इस तरह से व्यवहार करने लगे जैसे तेंदुआ उनका पालतू हो। आप वीडियो में देख सकते हैं लोग तेंदुए के साथ टहलने लगे उसे किसी पालतू जानवर की तरह हाथ फेरकर प्यार करते रहे। इतना ही नहीं काफी देर तक तेंदुए के साथ बैठकर लोगों ने सेल्फी भी ली।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE