BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 31, 2023, 12:08 pm
KHABAR : राष्ट्र संत मुनि कमलेश के सानिध्य में तप अभिनंदन समारोह राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाएगा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर        

Share On:-

  
इंदौर। तप के द्वारा आत्म शक्ति जागृत कर इम्युनिटी पावर बढ़ाते हुए प्रतिरोधक क्षमता से बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उक्त विचार राष्ट्र संत कमल मुनी कमलेश ने तपस्वी अक्षत मुनि के 36 उपवास के पांच दिवसीय समारोह पर संबोधित करते कहा कि तप अपने आप में रामबाण औषधि है विज्ञान भी इसका लोहा मान रहा है। उन्होंने कहा कि अनंत जन्मों के बुरे कर्मों को तप के माध्यम से मुक्ति पाकर आत्मा को शुद्ध किया जा सकता है।
 मुनि कमलेश ने बताया अक्षत मुनि ने आत्म शुद्धि और विश्व शांति के लिए तप प्रारंभ किया,  इच्छाओं वासना और तृष्णा  पर नियंत्रण करना सबसे महान तपस्या है। राष्ट्र संत ने बताया कि श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ इंदौर महावीर भवन इमली बाजार के तत्वाधान में   31 अगस्त को रक्षा दिवस 1 सितंबर दान दिवस 2 सितंबर विश्व शांति दिवस 3 सितंबर सेवा दिवस 4 सितंबर को तप अभिनंदन समारोह राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
संघ के महामंत्री रमेश भंडारी ने बताया कि दिगंबर आचार्य विहर्ष सागर , मूर्तिपूजक आनंद सागर, अधिग्रह धारी राजेश मुनि, महासती कीर्ति सुधा, महासती अरुण प्रभा, महासती दक्षिण ज्योति, आदर्श ज्योति, महासती रमणीक कंवर, महासती मृदुल, महासती रमणीक कवर , महासती प्रमोद कंवर सभी को आमंत्रित किया जा रहा है।
 समारोह की अध्यक्षता अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच  दिल्ली के संरक्षक दानवीर भामाशाह उमराव मल ओसवाल मुंबई मुख्य अतिथि मंच के संरक्षक रमेश लोढ़ा, श्री रामपुर महाराष्ट्र में स्वीकृति प्रदान की है। सभी धार्मिक सामाजिक राजनीतिक संगठन की प्रमुख हस्तियां साथ साथ देश के कोने कोने से गुरु भक्त पधारने वाले हैं। 4 सितंबर कार्यक्रम के पश्चात अखिल भारतीय ज्ञान दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली के कार्यकर्ताओं की मीटिंग आयोजित की जाएगी। चातुर्मास समिति के संयोजक प्रकाश भटेवर ने उक्त जानकारी दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE