BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 31, 2023, 1:17 pm
BIG NEWS : 8 एक्सप्रेस वे और मंदसौर जिले के गांव चंदवासा का नवीन, जब रात में ट्रक में सोयाबीन भरकर निकला मंडी के लिए तो बेलारी के यहां हो गई ये बड़ी अनहोनी, सुबह जैसे ही ग्रामीणों ने देखा माजरा तो उड़ गए सबके होश, दुर्घटना में युवक की मौत, पढ़े पीडी बैरागी की खबर  

Share On:-

सीतामऊ। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलारी में 8 लाइन रोड़ निकल रहा है जिस पर रोजाना कई बड़े वाहन शॉर्टकट रोड़ होने से निकलते रहते हैं। रात्रि में लगभग 3 बजे नवीन पिता कन्हैयालाल बागरी निवासी चंदवासा उम्र 40 वर्ष के लगभग एमपी 14 जीबी 0362 में सोयाबीन भरकर चंदवासा से मंदसौर मंडी लिए निकला था जो ग्राम बेलारी में उतरते समय गाड़ी का बैलेंस बिगड़ने से ट्रक पलटी खा गया। स्वयं गाड़ी मालिक ही ड्राइवरी कर रहा था। जिसकी गाड़ी के नीचे दबने से मौत हो गई।  सुबह 7 बजे के लगभग ग्रामीण जन ने मौके पर देखा तो गाड़ी के नीचे एक व्यक्ति दबा हुआ था। जिसकी सूचना अव्वल खान जनता बस द्वारा थाना सीतामऊ पर दी गई। सूचना पर थाना प्रभारी आरसी डांगी एवं एएसआई पुरोहित मौके पर पहुंचे जहां पर ग्रामीण जनों की मदद से तितरोद निवासी नवीन जैन की जेसीबी को घटना स्थल पर मंगवाकर गाड़ी के नीचे दबे व्यक्ति को बाहर निकाला एवं परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलवाकर बॉडी को पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पीएम के लिए भिजवाया। डॉक्टर द्वारा पीएम कर डेड बॉडी को परिजनों के सुपुर्द की गई। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE