मनासा। मनासा-कंजार्डा रोड पर भाटखेडी के समीप गुरुवार दोपहर 3.30 बजे करीब एक बाइक सवार चालक तेजगति से चलते हुए सड़क के पास लगे साइन बोर्ड से जा टकराया। इस दुर्घटना में उक्त व्यक्ति ग़म्भीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर मनासा थाना डायल 100 मौके पर पहुंची व घटना में घायल व्यक्ति शौकीन पिता रतन सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी ढोढर थाना कुकड़ेश्वर को उपचार के लिए मनासा शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों द्वारा घायल व्यक्ति का उपचार किया गया। बाइक चालक को सिर मंे गंभीर चोटे लगी है।