नीमच। अमृतलाल, सुजानमल, सुरेश कुमार पीपाड़ा की काकीसा व अभय कुमार अनिल कुमार पीपाड़ा की पूज्य मातुश्री व विकास कुमार, नितिन कुमार, प्रफुल्ल कुमार, विपुल कुमार पीपाड़ा की दादीजी एवं अवि, गर्व, पार्श्व, गोयम, अव्यान के पडदादी कोमल बाई पीपाड़ा धर्मसहायिका स्व. पारसमल सा. पीपाड़ा का आज 31 अगस्त 2023 गुरुवार को लगभग 9 घंटे के संथारे सहित देवलोकगमन हो गया है। उनकी शवयात्रा आज 1 सितम्बर 2023 शुक्रवार को प्रातः 9.30 बजे निज निवास 205 विकास नगर 14/4 नीमच से नीमच सिटी रोड स्थित मुक्तिधाम ले जाई जाएगी। उपरोक्त जानकारी पत्रकार मुकेश पार्टनर ने दी।