देवास। बागली तहसील के चापड़ा से पहली बार साइकिल से शिर्डी धाम की यात्रा करने वाले यात्रियों का चापड़ा में स्वागत किया गया। बता दे की चापड़ा के चार यात्रियों द्वारा चापडा से महाराष्ट्र में स्थित शिर्डी धाम की साइकिल यात्रा की जा रही है। लगभग 450 किमी लंबा सफर साइकिल से तय किया जाएगा, शुक्रवार की सुबह चापड़ा चौराहा पर मां अंबिका मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद सभी नगर वासियों द्वारा पुष्प माला से स्वागत कर यात्रियों को विदाई दी गई। यात्रियों के अनुसार यह यात्रा देश, प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख शांति एवं क्षेत्र में अच्छी बारिश हो इस कामना को लेकर की जा रही है।बता दे की पहली बार क्षेत्र से कोई शिर्डी धाम के लिए साइकिल यात्रा की जा रही है इस दौरान जगह-जगह यात्रियों का पुष्प माला से स्वागत कर उन्हें विदाई दी गई महाराष्ट्र के सिर्डी धाम में पहुंचकर साईं के दर्शन कर यात्रा का समापन किया जाएगा।