मनासा। ग्राम भारती मनासा द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर बरलाई में रक्षा बंधन का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भैया बहिनों ने विद्यालय में आपस में रक्षा सुत्र बांधकर मिठाई खिलाकर बधाई दी।
इस अवसर पर भैया बहिनों रक्षा सूत्र घर से निर्मित कर लाए। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहिनों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर कृष्णा प्रजापति व हिना बैरागी द्वारा सभी भैया बहिन को बधाई शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी हीरालाल रावत द्वारा दी गई।